देश की खबरें | सीबीआई ने केरल सरकार की लाइफ मिशन परियोजना में एफसीआरए के उल्लंघन पर मामला दर्ज किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली/कोच्चि, 25 सितंबर सीबीआई ने गरीबों को आवास मुहैया कराने के लिए केरल सरकार की लाइफ मिशन परियोजना में विदेशी अंशदान (विनियमन) कानून के कथित उल्लंघन को लेकर एक मामला दर्ज करने के बाद कोच्चि में शुक्रवार को दो परिसरों की छानबीन की। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

सीबीआई ने यूनिटेक बिल्डर्स के संतोष ईपन के खिलाफ मामला दर्ज किया और कोच्चि में उनके कार्यालय और आवास की छानबीन की। ईपन को परियोजना का ठेका मिला है ।

यह भी पढ़े | केरल में आज कोविड-19 के 6,477 नए मामले आए सामने, 3,481 मरीज एक दिन में हुए ठीक: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

परियोजना में विदेशी अंशदान (विनियमन) कानून (एफसीआरए) का कथित उल्लंघन और भ्रष्टाचार केरल में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने आरोप लगाया है कि सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने एनआईए की अदालत के सामने स्वीकार किया कि उसे परियोजना से एक करोड़ रुपये का कमीशन मिला ।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि रेड क्रिसेंट द्वारा ठेकेदार के चयन में भ्रष्टाचार हुआ है ।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कांग्रेस पर प्रहार, कहा-उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.

अंतरराष्ट्रीय संगठन रेड क्रिसेंट ने लाइफ मिशन परियोजना के लिए 20 करोड़ रुपये का कोष मुहैया कराने पर सहमति जतायी थी।

चेन्नीथला ने कहा है कि मुख्यमंत्री रेड क्रिसेंट और राज्य सरकार के बीच दस्तख्त वाले एमओयू की एक प्रति मुहैया कराने में नाकाम रहे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)