देश की खबरें | सीबीआई ने 6.76 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाने पर नौसेना के चार अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (देर रात की कॉपी पुन: जारी करते हुए)

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

(देर रात की कॉपी पुन: जारी करते हुए)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिमी नौसेना कमान को आईटी हार्डवेयर आपूर्ति करने के नाम पर 6.76 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाने के आरोप में नौसेना के चार अधिकारियों और 14 अन्य खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने विशेष सुरक्षा बल के गठन के प्रस्ताव को दी मंजूरी: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जांच एजेंसी ने कैप्टन अतुल कुलकर्णी, कमांडर मंदर गोडबोले और आरपी शर्मा तथा पेटी ऑफिसर एलओजी (एफ एंड ए) कुलदीप सिंह बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला कथित तौर पर 6.76 करोड़ रुपये के सात फर्जी बिल बनाने को लेकर दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | पुणे: पिंपरी चिंचवड में एक मां ने 4 साल की मासूम बेटी की दीवार पर सिर पटक कर की हत्या- हुई गिरफ्तार.

सीबीआई की प्राथमिकी के मुताबिक, इन सभी नौसेना अधिकारियों ने अपने आधिकारिक पद का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की और सरकारी खजाने को लूटा तथा आर्थिक लाभ उठाया।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इस बाबत छापेमारी भी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\