देश की खबरें | सीबीआई ने बैंकों से धोखाधड़ी के दो मामलों में कई स्थानों पर छापेमारी की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर सीबीआई ने कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में बुधवार को कई स्थानों पर छानबीन की। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने 2013-15 के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से कथित धोखाधड़ी के लिए सूरत मांडवी विभाग सहकारी कृषि उद्योग मंडली लिमिटेड और उसके 17 पूर्व पदाधिकारियों, निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है । आरोप हैं कि कर्ज राशि का इस्तेमाल अन्यत्र किया गया जिससे बैंक को 42.30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोरोना के 883 नए केस आए सामने, पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की हुई मौत : 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीबीआई ने सूरत में आरोपियों के कार्यालय और आवासों समेत पांच स्थानों पर छानबीन की ।

दूसरे मामले में सीबीआई ने गैर बैंकिंग फाइनेंस कंपनी आईएफसीआई के साथ कथित तौर पर 11.77 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में त्रिनेत्र इन्फ्रा वेंचर्स लिमिटेड और उसके वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि कंपनी ने फर्जी तरीके से आईएफसीआई से 15 करोड़ रुपये (लगभग) के कोष को मंजूर कराया और आठ करोड़ रुपये हासिल किए। कंपनी ने रकम के लिए आईएफसीआई को जाली दस्तावेज सौंपे।

यह भी पढ़े | Arnab Goswami Released: रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी तलोजा जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने आज दी है जमानत.

सीबीआई ने कहा कि आरोपियों ने आईएफसीआई के अधिकारियों के साथ आपराधिक साजिश कर आईएफसीआई लिमिटेड को 11.77 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने हैदराबाद, एलुरू, राजम और बेंगलुरू में आरोपियों के आवासीय और कार्यालय परिसरों की छानबीन की जिसके बाद कई दस्तावेज बरामद किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)