एजेंसी न्यूज

CBI ने टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर छापे मारे: अधिकारी

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में शनिवार को कोलकाता समेत विभिन्न स्थानों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर छापे मारे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

CBI ने टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर छापे मारे: अधिकारी
TMC leader Mahua Moitra | Credit- ANI

नयी दिल्ली, 23 मार्च : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में शनिवार को कोलकाता समेत विभिन्न स्थानों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर छापे मारे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की एक टीम शनिवार तड़के कोलकाता और अन्य शहरों में महुआ मित्रा के ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी प्रक्रिया की जानकारी देकर कार्रवाई शुरू की. यह भी पढ़ें : ईडी धन के लेन-देन की बात किसी भी ‘आप’ नेता के खिलाफ स्थापित करने में विफल रही: आतिशी

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने लोकपाल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मोइत्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. लोकपाल ने एजेंसी को छह महीने में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).