देश की खबरें | संजीत यादव अपहरण, हत्या मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी: उप्र सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने लैब टेक्नीशियन संजीत यादव के अपहरण और हत्या मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करने का रविवार को फैसला किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, दो अगस्त उत्तर प्रदेश सरकार ने लैब टेक्नीशियन संजीत यादव के अपहरण और हत्या मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करने का रविवार को फैसला किया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने संजीत यादव के परिवार वालों के आग्रह पर मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े | Unlock 3.0 Guidelines: असम सरकार ने अनलॉक 3.0 को लेकर जारी की गाइडलाइंस, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद.

संजीत की बहन रूचि ने सीबीआई जांच की सिफारिश के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है, ‘‘वह इस कदम से संतुष्ट हैं।’’

रुचि ने कहा, ‘‘उन्होंने सरकार से इस मामले की सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया था, ताकि उनके भाई के साथ जो कुछ भी हुआ है, उसके असली गुनहगार सामने आ सकें ।’’

यह भी पढ़े | गृह मंत्री अमित शाह कोरोना से संक्रमित, मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती.

उल्लेखनीय है कि 22 जून को बर्रा निवासी संजीत का अपहरण हो गया था। परिवार के सदस्यों ने 23 जून को बर्रा थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी । तीन दिन बाद अपहरण की धाराएं जोडी गयीं। इस मामले में ज्ञानेंद्र यादव उर्फ ईशू, कुलदीप गोस्वामी, नीलू सिंह, राम जी शुक्ला और प्रीति शर्मा को गिरफ्तार किया गया ।

मृतक के परिवार का दावा है कि 29 जून को उन्हें अपहर्ताओं का फोन आया, जिन्होंने संजीत की सुरक्षित रिहाई के लिए 30 लाख रूपये फिरौती मांगी थी।

पुलिस द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि कुलदीप अपहृत संजीत के साथ किसी अन्य पैथोलॉजी लैब में काम करता था। कुलदीप ने संजीत को रतनलाल नगर स्थित अपने किराये के मकान पर शराब पार्टी के लिए बुलाया। वहां उसे नशीला इंजेक्शन दिया गया और पांच दिन तक बंधक रखा गया । कुलदीप ने अन्य लोगों की मदद से या तो 26 या फिर 27 जून को संजीत की हत्या कर दी और शव को पांडु नदी में फेंक दिया था।

अमृत सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\