देश की खबरें | सीबीआई ने सीएमपीएफओ में क्लर्क नियुक्ति की जांच शुरू की, परीक्षा में बैठे थे मुन्ना भाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) में लोअर डिवीजन क्लर्क के तौर पर 13 लोगों की नियुक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि इन लोगों के बदले मुन्ना भाई की तरह छद्म उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे ।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई सीबीआई ने कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) में लोअर डिवीजन क्लर्क के तौर पर 13 लोगों की नियुक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि इन लोगों के बदले मुन्ना भाई की तरह छद्म उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे ।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने 2014 में एलडीसी के तौर पर 13 लोगों की नियुक्ति के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। ये सभी वर्तमान में विभिन्न कार्यालयों में सामाजिक सुरक्षा सहायक के तौर पर काम कर रहे हैं । अपने बदले किसी दूसरे उम्मीदवार को इन्होंने परीक्षा में बैठाया था ।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: मानेसर की रिसॉर्ट में पहुंची SOG की टीम, यहीं ठहरे हैं सचिन पायलट समर्थक विधायक.

वर्ष 2014 में सीएमपीएफओ ने एलडीसी की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया। इसके तहत उम्मीदवारों को इन्स्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना था।

मेधा सूची के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों को सीएमपीएफओ अधिकारियों की मौजूदगी में एडसिल (इंडिया) लिमिटेड, नोएडा द्वारा आयोजित ऑनलाइन दक्षता (टाइपिंग) परीक्षा में हिस्सा लेना था ।

यह भी पढ़े | हरियाणा: राजस्थान पुलिस की SOG टीम को रिजॉर्ट में प्रवेश करने की अनुमति मिली : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि यह धांधली तब हुई जब एडसिल ने सीएमपीएफओ को बताया कि 10 उम्मीदवार अपनी पहचान साबित नहीं कर पाए और बाद में सात ने स्वीकार किया कि वे असली उम्मीदवार नहीं हैं जबकि तीन ने जोर दिया कि वे ही असली उम्मीदवार हैं और उन्हें सीएमपीएफओ अधिकारियों की सहमति के साथ परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गयी ।

सतर्कता विभाग से मिली शिकायत में कहा गया, ‘‘एडसिल (इंडिया) लिमिटेड के अधिकारियों ने सीएमपीएफओ को पद पर अंतिम चयन या नियुक्ति के पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यान कर लेने को कहा था।’’ इसी शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जांच शुरू की ।

उन्होंने बताया कि एडसिल द्वारा आगाह किए जाने के बाद सतर्कता विभाग ने प्रक्रिया में चयनित और नियुक्त सभी उम्मीदवारों को अंगूठे का निशान देने को कहा और आंतरिक जांच शुरू की ।

बाद में पता चला कि 13 उम्मीदवारों के अंगूठे के निशान का मेल नहीं हो पाया ।

शिकायत में कहा गया, ‘‘यह साफ है कि अज्ञात लोग जाली तरीके से छद्म उम्मीदवार के तौर पर ऑनलाइन लिखित परीक्षा दक्षता टेस्ट में शामिल हुए और बाद में ये उम्मीदवार सीएमपीएफओ में एलडीसी के पद पर चयनित हो गए। इस तरह योग्य उम्मीदवारों को वंचित कर सीएमपीएफओ के साथ जालसाजी की गयी।’’

बाद में प्राथमिकी दर्ज करने और जालसाजी के संबंध में विस्तृत जांच करने की सिफारिश की गयी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\