देश की खबरें | सीबीआई अपना काम कर रही है, शिवकुमार को जांच में सहयोग करना चाहिये: भाजपा नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा महासचिव सी टी रवि ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार को अपने तथा अपने भाई से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में कई जगह छापेमारी कर रही सीबीआई का सहयोग करना चाहिये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर भाजपा महासचिव सी टी रवि ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार को अपने तथा अपने भाई से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में कई जगह छापेमारी कर रही सीबीआई का सहयोग करना चाहिये।

सीबीआई ने दूसरी एजेंसी से मिली जानकारी के आधार पर कांग्रेस नेता शिवकुमार के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। यह जानकारी शिवकुमार के कर्नाटक के मंत्री रहने के दौरान संपत्तियां अर्जित करने से संबंधित है।

यह भी पढ़े | Schools Reopening Guidelines Across India: 15 अक्‍टूबर से कैसे और किन शर्तों पर खुलेंगे स्‍कूल, यहां पढ़ें पूर्ण दिशानिर्देश.

प्राथमिकी के बाद सीबीआई की टीमों ने सोमवार सुबह कर्नाटक में नौ, दिल्ली में चार और मुंबई में एक जगह छापेमारी शुरू की।

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई अचल संपत्ति अर्जित करने से संबंधित मामले में कर्नाटक, दिल्ली और महाराष्ट्र में 14 जगह से अब तक 50 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को बताया अपना छोटा भाई, महागठबंधन की तरफ से CM उम्मीदवार बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं.

छापेमारी के बाद कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा पर सीबीआई को चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

इस बीच, कर्नाटक के पूर्व मंत्री रवि ने कहा, ''सीबीआई अपना काम कर रही है। अगर कांग्रेस नेता पाक-साफ हैं तो उन्होंने सहयोग करते हुए सच बताना चाहिये।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\