देश की खबरें | सीबीआई ने सुशांत की मनोचिकित्सक सुसान वॉकर से पहली बार पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पहली बार अभिनेता की मनोचिकित्सक सुसान वॉकर से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन सितंबर केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पहली बार अभिनेता की मनोचिकित्सक सुसान वॉकर से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की।

यह भी पढ़े | US-India summit 2020: पीएम मोदी ने कहा, निवेश के लिए भारत बनी पहली पसंद, दुनिया का भरोसा बढ़ा, महत्वकांक्षाओं पर नहीं पड़ा कोरोना का असर.

अधिकारी ने बताया, ‘‘राजपूत की मनोचिकित्सक सुसान वॉकर डीआरडीओ अतिथि गृह अपराह्र लगभग एक बजे पहुंची और वहां से रात लगभग आठ बजे रवाना हुई। उनसे पहली बार पूछताछ की गई।’’

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह करीब साढ़े दस बजे कलीना स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचे जहां जांच टीम ठहरी हुई है।

यह भी पढ़े | Delhi Violence: अदालत ने शरजील इमाम को एक अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा.

उन्होंने बताया, ‘‘लगातार तीसरे दिन उनसे पूछताछ की गई और यह पूछताछ लगभग पांच घंटे तक चली। वह अपराह्र लगभग साढ़े तीन बजे वहां से रवाना हुए।’’

रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर 34 वर्षीय राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने घर में फंदे से लटके मिले थे।

पिछले दो दिनों में, अभिनेत्री के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से केंद्रीय सीबीआई ने करीब 18 घंटे तक पूछताछ की है।

पिछले चार दिनों में रिया से करीब 35 घंटे तक पूछताछ की गई और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से भी सीबीआई ने सवाल-जवाब किए हैं लेकिन जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को उन्हें अब तक तलब नहीं किया है।

उनकी मौत के बाद, मुंबई पुलिस ने अचानक हुई मौत का मामला दर्ज कर 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए थे।

अभिनेता के पिता ने बाद में पटना पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

पिछले महीने उच्चतम न्यायालय ने पटना में दर्ज प्राथमिकी को सीबीआई को हस्तांतरित किए जाने को सही ठहराया था।

बुधवार को, मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने कहा था कि उसने राजपूत की मौत के मामले में सामने आ रहे नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े पहलू के सिलसिले में दो कथित ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि रिया चक्रवर्ती के भाई और एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ उनके कथित संबंधों की एजेंसी जांच कर रही है और उन्हें पूछताछ के लिए जल्द ही तलब किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी