देश की खबरें | सीबीआई ने कोयला घोटाले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी से सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित अवैध कोयला खनन घोटाले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा नरूला बनर्जी से दक्षिण कोलकाता स्थित उनके आवास पर मंगलवार को सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

कोलकाता, 14 जून केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित अवैध कोयला खनन घोटाले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा नरूला बनर्जी से दक्षिण कोलकाता स्थित उनके आवास पर मंगलवार को सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि एक महिला समेत सीबीआई के आठ सदस्यों की टीम सुबह करीब साढ़े 11 बजे बनर्जी के हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास ‘शांति निकेतन’ पर पूछताछ के लिए पहुंची।

यह दूसरा मौका है, जब केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में रूजीरा से पूछताछ की है। सीबीआई ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल फरवरी में उनसे पूछताछ की थी।

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, “हम श्रीमती (रूजीरा) बनर्जी के जवाबों से संतुष्ट नहीं थे। उनसे आज कुछ सवाल पूछे गए, जो पिछली पूछताछ के दौरान भी पूछे गए थे। उनके कुछ जवाब हमारे तथ्यों से मेल नहीं खाते। हम उनसे दोबारा पूछताछ कर सकते हैं।”

सीबीआई ने रुजीरा नरूला बनर्जी की बहन मोनिका गंभीर, उनके पति और ससुर से भी पूछताछ की थी।

आरोप है कि आसनसोल के पास कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाके में ईस्टर्न कोलफील्ड्स की पट्टों पर दी गई खदानों में कोयले का अवैध खनन किया गया।

सीबीआई के अनुसार, जांच में 1,300 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन का संकेत मिला है, जिनमें से अधिकांश पैसा कई प्रभावशाली लोगों के पास गया।

केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक, जांच में पता चला है कि हवाला के जरिये इन प्रभावशाली लोगों के विदेशी बैंक खातों में पैसा जमा कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी