देश की खबरें | सीबीआई ने बसपा विधायक, पत्नी पर बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में मामला दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी और उनकी पत्नी रीता तिवारी के खिलाफ 754.25 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में मामला दर्ज किया है। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर सीबीआई ने बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी और उनकी पत्नी रीता तिवारी के खिलाफ 754.25 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में मामला दर्ज किया है। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने सोमवार को चिल्लूपुर (गोरखपुर) के विधायक तिवारी, उनकी पत्नी, गंगोत्री इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी और इसके निदेशक अजित पांडेय पर मामला दर्ज किया। वह पूर्व मंत्री और गोरखपुर के दबंग हरिशंकर तिवारी के पुत्र हैं।

यह भी पढ़े | MP bypolls 2020: आइटम विवाद पर मध्य प्रदेश में शुरू हुआ पत्र युद्ध, कमलनाथ ने लिखी शिवराज को चिठ्ठी.

अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ और नोएडा में सोमवार को छापेमारी की जिसमें गंगोत्री इंटरप्राइजेज का लखनऊ कार्यालय और तिवारी का आवास भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने पांडेय के आवास और एक अन्य कंपनी रॉयल एंपायर मार्केटिंग लिमिटेड के नोएडा कार्यालय पर भी छापेमारी की।

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें वायरल खबर की सच्चाई.

सीबीआई के प्रवक्ता आर. के. गौड़ ने कहा, ‘‘यह आरोप है कि निजी कंपनी (गंगोत्री इंटरप्राइजेज) जिसका कॉरपोरेट कार्यालय लखनऊ में है, वह सड़क, पुल, फ्लाईओवर आदि बनाने का कार्य करती है...और इसने बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह से समय-समय पर ऋण लिया।’’

उन्होंने कहा कि आरोप है कि कंपनी के लेन-देन से संबंधित अनियमितताओं के अलावा वित्तीय स्टेटमेंट में भी अनियमितताएं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\