एजेंसी न्यूज

CBI ने दिल्ली में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो शिशुओं को बचाया गया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय राजधानी में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर दो शिशुओं को बचाया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

CBI ने दिल्ली में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो शिशुओं को बचाया गया
CBI (img-WIKIPEDIA)

नयी दिल्ली, 6 अप्रैल : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय राजधानी में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर दो शिशुओं को बचाया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

बाल तस्करी गिरोह के बारे में जानकारी मिलने पर संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को दिल्ली और हरियाणा में कई स्थानों पर तलाशी ली. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों शिशुओं को केशवपुरम में एक स्थान से बचाया गया. यह भी पढ़ें : भाजपा ने पश्चिम बंगाल और पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर उठाए सवाल

जांच एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि शिशुओं को बेचने वाली एक महिला और उन्हें खरीदने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि बाल तस्करी गिरोह के अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).