देश की खबरें | सीबीआई ने रिश्वत मामले में पावरग्रिड के कार्यकारी निदेशक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने टाटा प्रोजेक्ट्स से जुड़े रिश्वत मामले में ‘पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ के कार्यकारी निदेशक बी.एस. झा सहित निजी कंपनी (टाटा प्रोजेक्ट्स) के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने टाटा प्रोजेक्ट्स से जुड़े रिश्वत मामले में ‘पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ के कार्यकारी निदेशक बी.एस. झा सहित निजी कंपनी (टाटा प्रोजेक्ट्स) के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये निजी कंपनी के अधिकारियों में उसके कार्यकारी उपाध्यक्ष देशराज पाठक और सहायक उपाध्यक्ष आर.एन. सिंह शामिल हैं।

यह मामला निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के एवज में कथित रिश्वत लेने से संबद्ध है।

सीबीआई ने बुधवार को गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम समेत अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था और इस दौरान झा के गुरुग्राम परिसर से 93 लाख रुपये क नकद बरामद किये गए।

अधिकारियों ने बताया कि झा वर्तमान में ईटानगर में पदस्थ हैं।

उन्होंने बताया कि सीबीआई झा पर नजर रख रही थी और इसी दौरान सूचना मिली कि झा विभिन्न कार्यों के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स और अन्य कंपनियों के अधिकारियों से रिश्वत ले रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने अवैध रकम के लेन-देन होने वाले स्थान पर छापेमारी कर बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि सभी छह आरोपपियों को बृहस्पतिवार को पंचकूला (हरियाणा) की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now