देश की खबरें | सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में कांस्टेबल को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने एक व्यक्ति को रिहा करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में बताया ।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई सीबीआई ने एक व्यक्ति को रिहा करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में बताया ।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने कांस्टेबल विक्रन और हेड कांस्टेबल जयराम के एक कमरे की छानबीन के दौरान पांच लाख रुपये बरामद किए। सुभाष प्लेस थाने में इसी कमरे में दोनों पुलिसकर्मी बैठते थे।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता संजय झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया गया: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दोनों ने एक व्यक्ति को उस समय पकड़ा था जब वह अपने दोस्त के घर पर ताश खेल रहा था। व्यक्ति के दोस्त ने इस संबंध में सीबीआई से शिकायत की थी।

दिल्ली पुलिस के कर्मी ने उसे रिहा करने के लिए 35,000 रुपये की रिश्वत की मांग की लेकिन शिकायतकर्ता ने सीबीआई से संपर्क किया ।

यह भी पढ़े | राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच कल सुबह 11 बजे होगी BJP की बैठक, वसुंधरा राजे भी रहेंगी मौजूद.

एजेंसी के प्रवक्ता आर के गौड़ ने बताया कि कांस्टेबल को सोमवार को घूस लेते हुए पकड़ा गया।

अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने जयपुर और दिल्ली समेत चार स्थानों पर छापेमारी की ।

सुभाष प्लेस थाने में एक कमरे की तलाशी लेने पर पांच लाख रुपये बरामद किए गए ।

सीबीआई ने विक्रन के घर से अतिरिक्त तीन लाख रुपये की बरामदगी भी की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\