देश की खबरें | साहू के परिसरों से नकदी बरामदगी : हवाला ऑपरेटर, मुखौटा कंपनियों की भूमिका जांच के दायरे में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद के परिवार के स्वामित्व वाली शराब कंपनी के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी में 351 करोड़ रुपये की ‘‘अब तक की सबसे अधिक’’ नकदी जब्त किये जाने के साथ ही ‘‘अवैध’’ तरीके से अर्जित धन के इस्तेमाल को लेकर हवाला ऑपरेटर और ‘मुखौटा (शेल) कंपनियों’ की भूमिका जांच के दायरे में है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली/भुवनेश्वर, 11 दिसंबर कांग्रेस सांसद के परिवार के स्वामित्व वाली शराब कंपनी के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी में 351 करोड़ रुपये की ‘‘अब तक की सबसे अधिक’’ नकदी जब्त किये जाने के साथ ही ‘‘अवैध’’ तरीके से अर्जित धन के इस्तेमाल को लेकर हवाला ऑपरेटर और ‘मुखौटा (शेल) कंपनियों’ की भूमिका जांच के दायरे में है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आयकर विभाग की क्षेत्रीय जांच शाखा द्वारा कार्रवाई पर एक अंतरिम रिपोर्ट विभाग के प्रशासनिक निकाय, दिल्ली में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को भी भेज दी गई है।

यह तलाशी भुवनेश्वर मुख्यालय वाली बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के खिलाफ शुरू हुई। कंपनी के कथित कर चोरी और ‘‘ऑफ द बुक (जिसका लेखा-जोखा कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड में नहीं हो)" लेन-देन के आरोप में छह दिसंबर को आयकर विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने तलाशी अभियान के छठे दिन सोमवार को लगभग सात स्थानों पर छापेमारी जारी रखी।

अधिकारियों ने कहा कि कुछ पंचनामा पर हस्ताक्षर करने और बयान दर्ज करने के बाद जल्द ही तलाशी बंद कर दिए जाने की उम्मीद है।

रविवार को, नकदी की पांच दिन से जारी गिनती समाप्त होने के बाद आयकर विभाग ने एक ही अभियान में किसी भी एजेंसी द्वारा देश में सबसे अधिक 351 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की।

सूत्रों ने बताया कि ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 30-34 परिसरों की तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि विभाग ने करीब तीन किलोग्राम सोने के आभूषण भी जब्त किये।

सूत्रों ने बताया कि इन तीन राज्यों में काम करने वाले कई हवाला ऑपरेटर और कुछ मुखौटा या संदिग्ध कंपनियां विभाग की जांच के दायरे में हैं, क्योंकि इन तलाशी और भारी नकदी की बरामदगी के दौरान उनकी भूमिका का संकेत देने वाले दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विभाग ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के रांची और अन्य स्थानों पर स्थित परिसरों की भी तलाशी ली। कंपनी और साहू ने अपने खिलाफ की जा रही कार्रवाई के संबंध में ‘पीटीआई-’ के सवालों का जवाब नहीं दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\