Haryana: लड़की के यौन शोषण के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने 16 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
गुरुग्राम,15 मई : हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम में पुलिस ने 16 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया कि पटौदी के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने यह अपराध किया है. यह भी पढ़ें : Delhi: नरेला में प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद
लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पटौदी पुलिस थाने में पॉक्सो तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापे मार रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2022 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

