मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्लॉगर के खिलाफ मामला दर्ज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में फेसबुक लाइव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में व्लॉगर रोद्दुर रॉय के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
कोलकाता, 5 जून : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बारे में फेसबुक लाइव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में व्लॉगर रोद्दुर रॉय के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रवक्ता रिजू दत्ता द्वारा चितपुर थाने में की गई शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मामले में जांच शुरू कर दी गई है, रॉय को जांच के तहत तलब किया गया है.’’ यह भी पढ़ें : Yogi Adityanath Birthday: CM योगी को मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई, कहा- कुदरत से दीर्घायु की कामना
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अक्सर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले रॉय ने फेसबुक लाइव के दौरान मुख्यमंत्री और टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. रॉय ने गायक केके के अंतिम संगीत कार्यक्रम में कुप्रबंधन के लिए सत्तारूढ़ दल को दोषी ठहराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2022 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

