देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में राउत के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नासिक पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नासिक, 20 फरवरी नासिक पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शिंदे धड़े के पदाधिकारी योगेश बेलदार रविवार देर रात यहां पंचवटी थाने में एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया है कि टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान राउत ने मुख्यमंत्री शिंदे के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उनकी छवि खराब की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

शाह ने शनिवार को कहा था कि जिन लोगों ने विरोधी विचारधारा के लोगों के ‘‘तलवे चाटना’ पसंद किया था, उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के धड़े को असली शिवसेना घोषित किए जाने और उसे ‘तीर-धनुष’ चुनाव निशान दिए जाने के बाद पता चल गया है कि सत्य किधर है।

शाह की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, राज्यसभा सदस्य राउत ने रविवार को कहा, “मौजूदा मुख्यमंत्री क्या चाट रहे हैं? शाह जो कहते हैं, महाराष्ट्र उसे महत्व नहीं देता।”

राउत ने रविवार को एक ट्वीट में यह दावा भी किया था कि शिवसेना पार्टी के नाम और उसके 'धनुष और तीर' चिन्ह को 'खरीदने' के लिए '2000 करोड़ रुपये का सौदा' हुआ है।

हालांकि शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राउत के इस दावे को खारिज कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now