एजेंसी न्यूज

नागपुर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में केस दर्ज

नागपुर के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के खिलाफ अदालत के आदेश के आधार पर जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

नागपुर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में केस दर्ज
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

नागपुर, 28 मार्च:  नागपुर (Nagpur) के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के खिलाफ अदालत के आदेश के आधार पर जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: नागपुर में कोरोना के 3,970 नए केस, पिछले 24 घंटों में 58 मौतें

अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ निरीक्षक विनोद चौधरी और एक अन्य नागरिक के खिलाफ जेएमएफसी अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है. उक्त नागरिक की पहचान मोहम्मद अशफाक अली के रूप में की गई है.

उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत के अनुसार, उधार देने वाले एक साहूकार ने अली को मकान बनाने के लिए 10 लाख रुपये उधार दिए थे. हालांकि, बाद में अली ने पैसा लौटाने के बजाय धन उधार देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. धन उधार देने वाले को अपराध शाखा में बुलाया गया जहां चौधरी तैनात थे. चौधरी ने उधार देने वाले के साथ मारपीट की और पैसे की मांग की.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2021 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).