एजेंसी न्यूज

भाजपा विधायक मुनिरत्ना और छह अन्य पर बलात्कार, यौन उत्पीड़न और धमकी का मामला दर्ज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुनिरत्ना और छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ बलात्कार, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

भाजपा विधायक मुनिरत्ना और छह अन्य पर बलात्कार, यौन उत्पीड़न और धमकी का मामला दर्ज
BJP | Photo- X

रामनगरम (कर्नाटक), 19 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुनिरत्ना और छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ बलात्कार, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला ने शिकायत की कि कग्गालीपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत एक निजी रिसॉर्ट में उसके साथ यह घटना हुई थी, जिसके आधार पर भाजपा नेता और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें बुधवार रात को एक शिकायत मिली और उसके आधार पर हमने भाजपा विधायक सहित सात लोगों के खिलाफ लोक सेवक द्वारा बलात्कार, यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश, ताक-झांक, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान सहित विभिन्न धाराओं के तहत और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.'' उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है. यह भी पढ़ें : उप सरपंच की हत्या के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति की जेल में मौत, अधिकारी निलंबित

पुलिस ने बताया कि पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक के खिलाफ नयी प्राथमिकी ऐसे समय में दर्ज की गई है जब कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु पुलिस ने उत्पीड़न, धमकी और जातिवाद के आधार पर दुर्व्यवहार के आरोप में दर्ज दो मामलों के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).