देश की खबरें | सोनीपत में दो पुलिसकर्मियों की हत्या का मामला : एक शख्स गिरफ्तार, अन्य आरोपी मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के सोनीपत जिले में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के संबंध में वांछित एक आरोपी उस समय जवाबी कार्रवाई में मारा गया जब पुलिस टीम उसके पकड़ने के लिए जींद जिले में गई थी और आरोपी ने उनपर हमला कर दिया था।

चंडीगढ़, एक जुलाई हरियाणा के सोनीपत जिले में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के संबंध में वांछित एक आरोपी उस समय जवाबी कार्रवाई में मारा गया जब पुलिस टीम उसके पकड़ने के लिए जींद जिले में गई थी और आरोपी ने उनपर हमला कर दिया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अमित नाम के आरोपी के खिलाफ छह या सात आपराधिक मामले दर्ज थे।

यह भी पढ़े | सावन के महीने में राम मंदिर निर्माण का काम हो शुरू, ट्रस्ट की तरफ से भूमि पूजन के लिए पीएम मोदी को अयोध्या आने के लिए लिखा गया पत्र.

संदीप नाम के अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह भी इस हत्या मामले में वांछित था।

अधिकारी ने बताया कि अमित ने पुलिस टीम पर उस समय हमला कर दिया जब मंगलवार शाम को पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। पुलिस की ओर से जवाबी गोली चलाई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Coronavirus: यूपी में COVID-19 से संक्रमित 585 नए मामले आए सामने, सूबे में कोरोना के एक्टिव मामलो की संख्या 6,709 हुई .

अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम में शामिल दो इंस्पेक्टरों समेत चार पुलिसकर्मी हमले में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि रात को गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मी - विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) कप्तान सिंह और कांस्टेबल रविंदर मंगलवार तड़के हरियाणा के सोनीपत जिले में मृत पाए गए। उनकी हत्या की गई थी। उनके शव बुटाना के समीप गोहाना-जींद रोड पर पाए गए।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि खून से लथपथ शव पड़े हैं।

सोनीपत में एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि घटनास्थल के पास से सोडा और पानी की कुछ बोतलें भी बरामद की गईं।

डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि ऐसा संभव हो सकता है कि पुलिसकर्मियों पर तब हमला किया गया हो जब उन्होंने कर्फ्यू के समय कुछ लोगों को सार्वजनिक स्थान पर देखा और उनसे पूछताछ की हो।

हरियाणा के कई हिस्सों में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए पिछले कई हफ्तों से रात का कर्फ्यू लगा हुआ है।

यादव ने बताया कि उन्होंने मामले को हल करने के लिए आठ टीम गठित की।

इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डीजीपी ने कहा था कि पूरा पुलिस बल कोविड-19 स्थिति में मानवता की सेवा के लिए लगातार काम कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\