देश की खबरें | छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर जिले में एक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

शाहजहांपुर (उप्र), 16 मार्च शाहजहांपुर जिले में एक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने प्रधानाचार्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने परिजनों के हवाले मंगलवार को बताया कि गढ़िया रंगीन थाना अंतर्गत जगतिया पुर गांव में स्थित प्राइमरी विद्यालय का प्रधानाचार्य शमीम अहमद अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था, तभी उसने अपने घर के बाहर खेल रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की और वह उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले जाने लगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान छात्रा के चीखने पर घर के अंदर मौजूद परिजन बाहर आ गए और प्रधानाचार्य मौके से भाग गया।

इस बारे में शमीम अहमद ने कहा कि जब वह मंगलवार सुबह विद्यालय जा रहा था, तब रास्ते में बच्ची को खेलता देखकर उसने उससे स्कूल आने को कहा और इतने में ही बच्ची रो कर अपने घर की ओर भाग गई। इसके कुछ ही देर के बाद ग्रामीण विद्यालय आ गए और छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगे।

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर अहमद के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now