देश की खबरें | सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की पुलिस ने इस वर्ष मार्च में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ को लेकर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में स्थानीय पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 17 अगस्त छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की पुलिस ने इस वर्ष मार्च में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ को लेकर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में स्थानीय पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सरगुजा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में रविवार को मनीष कुमार सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh University: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कॉलेज की परीक्षाओं पर लगाई रोक.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनी ने इस वर्ष मार्च में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था। इसके बाद पार्षद आलोक दुबे ने सोनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। मामले की जांच के बाद सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

डांगी ने बताया कि इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | उज्जैन में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया.

सरगुजा जिले के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 21 मार्च को सुकमा जिले के मिनपा गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए थे।

शहीद हुए जवानों की फोटो और नक्सलियों की प्रेस विज्ञप्ति को अपलोड कर मनीष ने 25 मार्च को अपने फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट के बाद 27 मार्च को दुबे ने मनीष के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि मनीष के खिलाफ दुबे की शिकायत की जांच की गई और जांच में पाया गया कि मनीष सोनी ने अपने फेसबुक प्रोफाईल में आदिवासी समाज को अपमानित करने और जातिवर्ग विशेष को भड़काने का प्रयास किया है।

सोनी सरगुजा जिले में एक समाचार चैनल में पत्रकार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\