मुंबई, 28 मई उपनगरीय वकोला में एक महिला पुलिस उप-निरीक्षक के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के लिए एक पूर्व कांग्रेस पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात वकोला थाने में ब्रायन मिरांडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
अधिकारी ने बताया कि मिरांडा और उनकी पत्नी ट्यूलिप, जो एक पार्षद हैं, दो पुरुषों के बीच झगड़े में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे थे और फिर दोनों थाने पहुंचे।
मिरांडा ने ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित तौर पर बुरा बर्ताव किया।
यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: कुछ ऐसी हो सकती है 1 जून से लगने वाली संभावित लॉकडाउन की गाइडलाइन.
उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 189 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया।
मिरांडा ने आरोपों से इनकार किया।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं केवल अपनी पत्नी के साथ थाना गया था, क्योंकि वह कार चलाना नहीं जानती है। यह एक झूठा और निराधार मामला है।’’
मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY