IND-W vs BAN-W T20 World Cup 2026 Live Score Update: सेमीफाइनल की उम्मीदों के साथ मैदान में उतरी टीम इंडिया, यहां देखें भारत-बांग्लादेश मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड
भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Bangladesh Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 Live Scorecard Update: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मुकाबला आज यानी 25 जून को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (Old Trafford Stadium) में खेला जा रहा है. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद वापसी के इरादे से मैदान में उतरी है. वहीं निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अपने आत्मविश्वास को बरकरार रखना चाहेगी. यह भी पढ़ें: IND-W vs BAN-W, T20 World Cup 2026 22nd Match Manchester Weather Update: मैनचेस्टर में बादल बनेंगे बाधा या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? भारत-बांग्लादेश मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

भारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. भारतीय टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि बांग्लादेश की नजरें लगातार दूसरी जीत हासिल कर अंतिम चार की उम्मीदों को मजबूत करने पर होंगी. ऐसे में फैंस की नजरें इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी रहेंगी.

भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच का स्कोरकार्ड (India Women's National Cricket Team vs Bangladesh Women's National Cricket Team Match Scorecard)

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय टीम ने 20 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश की टीम सिर्फ 3 मुकाबले जीत सकी है. टी20 विश्व कप में दोनों टीमें अब तक तीन बार आमने-सामने आई हैं और हर बार भारत ने जीत दर्ज की है. ऐसे में आंकड़ों के आधार पर भारतीय टीम का पलड़ा मजबूत नजर आता है.

भारतीय टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष पर होगी. वहीं गेंदबाजी में श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और अरुंधति रेड्डी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. दूसरी ओर बांग्लादेश के लिए निगार सुल्ताना, रितु मोनी और शोर्ना अख्तर बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकती हैं, जबकि शंजिदा अख्तर मेघला और नाहिदा अख्तर गेंदबाजी में भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती देंगी.

ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिल सकती है, जबकि बल्लेबाजों के सेट होने के बाद रन बनाना आसान हो जाता है. स्पिनरों को भी बीच के ओवरों में मदद मिलने की संभावना है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच गेंद और बल्ले की रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.