देश की खबरें | महाराष्ट्र में साथी वकील, पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले वकील पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुलिस ने एक वकील के खिलाफ अपने साथी वकील और एक पत्रकार के साथ कथित तौर पर मारपीट करने की घटना के बाद मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, एक फरवरी महाराष्ट्र में पुलिस ने एक वकील के खिलाफ अपने साथी वकील और एक पत्रकार के साथ कथित तौर पर मारपीट करने की घटना के बाद मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना रविवार को ठाणे जिले के भिवंडी में एक अदालत में एक मामले की सुनवाई के बाद हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों वकीलों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और आरोपी वकील ने कथित तौर पर अपने साथी के साथ गाली-गलौच की और उसे पीटा।

पीड़ित वकील घटना की शिकायत दर्ज करवाने के लिए शांति नगर पुलिस थाने पहुंचा, जहां पर एक क्षेत्रीय चैनल के पत्रकार ने उससे घटना की विस्तृत जानकारी मांगी।

उन्होंने बताया कि इससे वहां मौजूद आरोपी गुस्से में आ गया और उसने पत्रकार के साथ भी मारपीट की।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी वकील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\