देश की खबरें | आय से अधिक संपत्ति के मामले में गुजरात के 29 सरकारी कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने पिछले 11 महीने के दौरान आय से अधिक संपत्ति के आरोप में गुजरात सरकार के 29 कर्मियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 30 नवंबर भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने पिछले 11 महीने के दौरान आय से अधिक संपत्ति के आरोप में गुजरात सरकार के 29 कर्मियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

एसीबी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि इन कर्मचारियों में तीन श्रेणी एक के और आठ श्रेणी दो के अफसर हैं जबकि शेष 18 कर्मचारी श्रेणी तीन के हैं।

यह भी पढ़े | वाराणसी: पीएम मोदी और सीएम योगी देव दीपावली महोत्सव के लिए राज घाट पहुंचे: 30 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसीबी ने कहा कि कथित आय से अधिक संपत्ति जिसमें भूमि और आवासीय संपत्ति शामिल है, का कुल बाजार मूल्य 40.47 करोड़ रुपये है।

एसीबी ने कहा कि उसने बेनामी और अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति का पता लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान नेता जगमोहन सिंह ने कहा- पीएम मोदी अपने ही मन की बात बोल रहे हैं, आज हम अपने मन की बात प्रधानमंत्री को सुनायेंगे, लेकिन यहां से हटेंगे नहीं.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि आठ आरोपी अब बंद हो चुके गुजरात भूमि विकास निगम के पूर्ववर्ती कर्मी हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अन्य आरोपी, शहरी विकास विभाग, राजस्व, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पुलिस, शिक्षा, वन एवं पर्यावरण, स्वास्थ्य, खनन एवं खनिज विभागों से संबद्ध हैं।

उसमें बताया गया है कि इन कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम और बेनामी संपत्ति लेन देन निषेध अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

इस बीच, एसीबी ने सिंचाई विभाग से श्रेणी तीन के सेवानिवृत्त इंजीनियर कालूभाई राम के खिलाफ आय से 1.38 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में सोमवार को मामला दर्ज किया। यह उनकी आय के ज्ञात स्रोतो से 97.71 प्रतिशत ज्यादा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\