जरुरी जानकारी | कार्स24 इस साल अंतरराष्ट्रीय कारोबार के विस्तार के लिए 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पुरानी कारों की बिक्री के ऑनलाइन मंच कार्स24 ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार के विस्तार के लिए 10 करोड़ डॉलर (करीब 738 करोड़ रुपए) का निवेश करेगी।

नयी दिल्ली, 17 जून पुरानी कारों की बिक्री के ऑनलाइन मंच कार्स24 ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार के विस्तार के लिए 10 करोड़ डॉलर (करीब 738 करोड़ रुपए) का निवेश करेगी।

कंपनी पहले ही ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाजार में प्रवेश कर चुकी है और अब दक्षिण एशिया एवं पश्चिम एशिया के देशों में कारोबार शुरू करने को तैयार है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कार्स24 ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए 10 करोड़ डॉलर का निवेश निर्धारित किया है।

उसने बताया कि इस निवेश का इस्तेमाल इन नये क्षेत्रों में ब्रांड का निर्माण करने और कंपनी के मंच पर कारों की आपूर्ति को मजबूत तथा उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कारों की दशा सुधारने की खातिर कार्यशाला शुरू करने के लिए किया जाएगा।

कार्स24 के सहसंस्थापक और सीईओ विक्रम चोपड़ा ने कहा, "पिछले छह वर्षों में हमने भारत में अपने ग्राहकों के कार खरीदने या बेचने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए कड़ी मेहनत की है। दिलचस्प बात है कि, दुनिया भर में पुरानी कारों के उपभोक्ताओं की मुश्किलें व्यापक बनी हुई हैं। हमें यकीन है कि अपनी विशेषज्ञता और भारत जैसे विविधतापूर्ण बाजार में काम करने के अनुभव के साथ हम अपने नये ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\