विदेश की खबरें | कार्डी बी ने पत्रिका के लिए मां दुर्गा की मुद्रा में तस्वीर खिंचाने के लिए माफी मांगी

लॉस एंजिलिस, 12 नवम्बर अमेरिकन रैपर कार्डी बी ने एक पत्रिका के लिए मां दुर्गा की मुद्रा बनाकर फोटो खिंचाने के लिए माफी मांगी है।

28 वर्षीय कार्डी बी की तस्वीर हाल में एक फुटवियर न्यूज पत्रिका के कवर पर दिखी थी जिसमें वह मां दुर्गा की तरह मुद्रा बनाये हुई थीं और हाथों में जूते ले रखे थे।

यह भी पढ़े | American Singer Mary Millben Releases Virtual Performance For Diwali 2020: अमेरिकी सिंगर ने मेरी मिलबेन ने दीवाली पर गाया ‘ओम जय जगदीश हरे’, देखें वीडियो.

पत्रिका के कवर पेज पर आयी तस्वीर में कार्डी बी हाथ में जूते लिये हुए दिखी थीं जबकि उनके कई हाथ निकले हुए दिखायी दिये थे।

कार्डी बी की इसके बाद सोशल मीडिया पर आलोचना की गई थी और कई भारतीय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दावा किया था कि उन्होंने हिंदू देवी का अपमान किया है।

यह भी पढ़े | ट्रंप की खुफिया टीम की मदद के बिना बाइडन आगे बढ़े.

बुधवार को कार्डी बी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने भारतीय प्रशंसकों से माफी मांगी।

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैंने जब यह शूट किया था तो मुझसे कहा गया कि मैं एक देवी का प्रतिनिधित्व करूंगी, जो कि ताकत, स्त्रीत्व और मुक्ति की प्रतीक हैं, यह कुछ ऐसा है जिसे मैं पसंद करती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘...यदि लोगों को लगता है कि मैं उनकी संस्कृति या उनके धर्म का अनादर किया है, तो मैं यह कहना चाहती हूं कि यह मेरा उद्देश्य नहीं था। मुझे किसी के धर्म का अनादर करना पसंद नहीं है, यदि किसी ने मेरे धर्म के लिए किया होता तो मैं भी इसे पसंद नहीं करती।’’

कार्डी बी ने कहा कि उनका इरादा किसी के भगवान का अनादर करना नहीं था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)