देश की खबरें | महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दो बाघ शावकों के शव मिले

चंद्रपुर, सात सितंबर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर वन रेंज में बृहस्पतिवार को दो बाघ शावकों के शव मिले, एक अन्य शावक को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी मां का पता लगाने के लिए पांच दल गठित किए गए हैं।

चंद्रपुर जिले में टोडोआ-अंधारी बाघ अभयारण्य स्थित है।

वन रक्षकों ने यह महसूस करने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया कि एक बाघिन अपने तीन शावकों को छोड़कर लापता हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह दो शावकों के शव मिले जबकि एक मादा शावक जीवित पाई गई।

मादा शावक को चिकित्सा जांच के लिए ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर, चंद्रपुर में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मृत शावक करीब चार महीने के थे।

उन्होंने कहा, “बाघिन शावकों के भोजन के लिए शिकार करने गई होगी और जंगल में रास्ता भटक गई होगी। दोनों शावकों को जंगली जानवरों ने मार डाला होगा।”

उन्होंने बताया कि अधिकारी बाघिन का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उसे बचाए गए शावक से मिलाया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)