देश की खबरें | बंगाल में नदी से निकाली गई एक लॉरी में शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड से पश्चिम बंगाल के मालदा आ रहे ‘रोल ऑन रोल ऑफ’ (रोरो) पोत में गड़बड़ी आने के बाद गंगा नदी में गिरी आठ लॉरियों की तलाश में लगे बचाव दल ने बुधवार को एक लॉरी बाहर निकाली, जिसमें एक शव मिला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मालदा (पश्चिम बंगाल), 26 नवम्बर झारखंड से पश्चिम बंगाल के मालदा आ रहे ‘रोल ऑन रोल ऑफ’ (रोरो) पोत में गड़बड़ी आने के बाद गंगा नदी में गिरी आठ लॉरियों की तलाश में लगे बचाव दल ने बुधवार को एक लॉरी बाहर निकाली, जिसमें एक शव मिला है।

अधिकारी ने बताया कि घटना में मारा गया व्यक्ति झारखंड के राजमहल जिले का रहने वाला था और सहायक का काम करता था।

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: तमिलनाडु में तूफान ‘निवार’ से 5 लोगों की मौत, पेड़ और बिजली के खंभे हुए धराशायी.

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अर्नब चट्टोपाध्याय ने बताया कि सोमवार शाम हुए हादसे के बाद यह पहला शव बरामद हुआ है।

जिले के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कई लोग तैरकर बाहर आ गए थे लेकिन कम से कम दो लोग अब भी लापता हैं।

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: चक्रवाती तूफान ‘निवार’ के गुजरने के बाद सीएम के. पलानीस्वामी ने राहत शिविरों में रहने वाले लोगों से की मुलाकात, लोगों के बीच बांटी राहत सामग्री.

उन्होंने बताया कि लॉरी को क्रेन के जरिए नदी से बाहर निकाला गया और शव केबिन में था। मंगलवार को भी एक लॉरी बाहर निकाली गई थी।

गौरतलब है कि रोरो पोत में सोमवार शाम करीब सात बजे कोई गड़बड़ी आने से आठ लॉरियां यात्रियों समेत गंगा में गिर गईं थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now