देश की खबरें | मैनहट्टन में प्रदर्शनकारियों के बीच घुसी कार, चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घटना के बाद कार की चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

घटना के बाद कार की चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कैथलीन कासिल्लो (52) को अदालत में पेश होने का नोटिस दिया गया। इसके बाद उसे हिरासत से रिहा कर दिया गया।

यह भी पढ़े | US Coronavirus Positive Cases Update: अमेरिका में एक दिन में 2.44 लाख लोग पाए गए कोरोना वायरस पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 1.60 करोड़ के पार.

घटनास्थल के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने वीडियो बनाया है, जिसमें दिख रहा है कि मैनहट्टन में शाम करीब चार बजे एक काली बीएमडब्ल्यू सिडान प्रदर्शनकारियों की भीड़ में जा घुसी।

वीडियो बनाने वाले टॉम एला ने कहा कि उसने इंजन की आवाज सुनी और कार की गति बढ़ते देखी।

यह भी पढ़े | Weather Updates: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं ट्रेनें, शीतलहर से बढ़ी ठंड.

उन्होंने कहा कि कार का लोगों को टक्कर मारते देखना बहुत भयावह था।

प्रदर्शनकारी साफिया विकरमैन ने कहा कि लोग और एक साइकिल हवा में उछल गई।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य प्रदर्शनकारी महिला मैनहट्टन निवासी निकोल बेसुदेन (32) को घटनास्थल पर एंबुलैंस कर्मियों के काम में हस्तक्षेप करने के लिए गिरफ्तार किया। उसे भी अदालत में पेश होने का नोटिस दिए जाने के बाद रिहा कर दिया गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now