देश की खबरें | कार में आग लगी, सरकारी अध्यापक की जिंदा जलने से मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान बांसवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कार में आग लगने की घटना में सरकारी स्कूल के एक अध्यापक की जिंदा जलकर मौत हो गई।
जयपुर, 16 दिसंबर राजस्थान बांसवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कार में आग लगने की घटना में सरकारी स्कूल के एक अध्यापक की जिंदा जलकर मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि रतलाम रोड पर रिशी कुंज कॉलोनी के पास एक कार में अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना में कार चला रहे अध्यापक भीमपुर निवासी मनोज जैन (36) की जिंदा जलकर मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतक घनाक्षरी सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे और वह हादसे के समय विद्यालय जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कार में आग संभवतया: शार्ट सर्किट के कारण लगी थी, कारणों की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से शिक्षक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मृग दर्ज की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

