देश की खबरें | सीएक्यूएम ने दिल्ली में जीआरएपी चरण-2 के तहत प्रतिबंध लागू करने से परहेज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ी वृद्धि के बावजूद सोमवार को ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के दूसरे चरण के तहत पाबंदियां लगाने से परहेज किया।

नयी दिल्ली, छह जनवरी वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ी वृद्धि के बावजूद सोमवार को ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के दूसरे चरण के तहत पाबंदियां लगाने से परहेज किया।

एजेंसियों ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में तेजी से गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को खराब होकर 265 हो गया, जबकि रविवार को यह 244 था।

जीआरएपी के तहत कार्रवाई शुरू करने का दायित्व देखने वाली एक उप-समिति ने एक बैठक में स्थिति का जायजा लिया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान ने कहा कि आने वाले दिनों में एक्यूआई 'खराब' बना रहेगा, लेकिन इसमें तेजी से गिरावट की उम्मीद नहीं है।

बयान में कहा गया कि इस पर विचार करते हुए समिति ने फैसला किया कि जीआरएपी चरण-1 के तहत चल रही कार्रवाई जारी रहनी चाहिए और चरण-2 के तहत कदम उठाने की आवश्यकता नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड