खेल की खबरें | कप्तानी का असर जडेजा के खेल पर पड़ रहा था : धोनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी दोबारा मिलने के बाद जीत के साथ आगाज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उन्होंने कुछ अलग नहीं किया क्योंकि कप्तान बदलने से बदलाव जरूरी नहीं होते ।

पुणे, एक मई चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी दोबारा मिलने के बाद जीत के साथ आगाज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उन्होंने कुछ अलग नहीं किया क्योंकि कप्तान बदलने से बदलाव जरूरी नहीं होते ।

धोनी ने कहा ,‘‘ हमारा स्कोर अच्छा था और गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया । खासकर सातवें से 14वें ओवर के बीच स्पिनरों का प्रदर्शन बहुत अच्छा था जो जीत की कुंजी साबित हुआ ।’’

रविंद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा ,‘‘ जडेजा को पिछले सत्र में ही पता था कि वह इस सत्र में कप्तान होगा । पहले दो मैचों में मैने उसका काम किया लेकिन बाद में उसे कप्तान के तौर पर फैसले लेने को कहा । मैने उससे कहा कि अब वह कप्तान है और उसे फैसले लेने होंगे और उनकी जिम्मेदारी भी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कप्तान बनने के बाद अपेक्षायें बहुत बढ जाती है जिससे खिलाड़ी के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है । यही उसके साथ हुआ। उसकी तैयारी पर असर पड़ा और बल्ले और गेंद से वह पहले की तरह खेल नहीं पा रहा था ।’’

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अच्छे प्रदर्शन का शऊर सीखना होगा ।

चेन्नई ने दो विकेट पर 202 रन बनाये जिसके जवाब में सनराइजर्स 13 रन पीछे रह गए ।

विलियमसन ने कहा ,‘‘ 200 रन का लक्ष्य हासिल करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है । उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की । हमें विषम हालात में अच्छा खेलना सीखना होगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट