Men’s FIH Hockey World Cup 2023: कप्तान ब्रिंकमैन चमके, नीदरलैंड ने आस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर जीता कांस्य पदक
कप्तान थिएरी ब्रिंकमैन के दो गोल की मदद से नीदरलैंड ने रविवार को यहां आक्रामक प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक जीत लिया.
भुवनेश्वर, 29 जनवरी कप्तान थिएरी ब्रिंकमैन के दो गोल की मदद से नीदरलैंड ने रविवार को यहां आक्रामक प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक जीत लिया. ब्रिंकमैन ने 35वें और 40वें मिनट में दो गोल किये जबकि टीम के लिये एक अन्य गोल पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ जिप जानसेन ने 33वें मिनट में दागा.
आस्ट्रेलिया के लिये एकमात्र गोल पेनल्टी कॉर्नर विशेष जेरेमी हेवार्ड ने 13वें मिनट में दागा. यह भी पढ़ें: भारत की युवा शेरनियों ने रचा इतिहास, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप पर किया कब्ज़ा
नीदरलैंड ने इस तरह लगातार चौथी दफा पोडियम स्थान हासिल किया और टीम इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा पदक जीतने के मामले में आस्ट्रेलिया के बराबर हो गयी है. नीदरलैंड और आस्ट्रेलिया दोनों के अब विश्व कप के 15 चरण में 10-10 पदक हैं. नीदरलैंड की टीम 2010 में तीसरे स्थान पर रही थी जबकि 2014 और 2018 में उप विजेता बनी थी। उसने 1973, 1990 और 1998 में स्वर्ण पदक जीता था.
तीन बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया के लिये 1998 चरण के बाद यह पहला मौका है जब वह बिना पदक स्वदेश लौटेगी. 1998 में टीम चौथे स्थान पर रही थी। पिछले चरण में उसने यहां कांस्य पदक जीता था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2023 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

