देश की खबरें | कोरोना वायरस की वजह से कामकाज को नहीं रोका जा सकता: योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की वजह से कामकाज को नहीं रोका जा सकता तथा चुनौतियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर, पांच सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की वजह से कामकाज को नहीं रोका जा सकता तथा चुनौतियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा ।

उन्होंने यहां कहा, ‘‘कोरोना माहामारी के दौरान हमने गरीबों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजे और इसके लिए किसी को किसी के भी घर जाने की आवश्यकता नही पड़ी । बस एक बटन दबाया और बहुत से लोगों के खातों में सीधे पैसा पहुंच गया । हम कोरोना वायरस की वजह से सब काम नहीं रोक सकते, हमें इसका सामना करते हुए चुनौतियों को पीछे छोड़ना है ।’’

यह भी पढ़े | असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-पीएम मोदी संसद में सवालों का जवाब नहीं देंगे, पर छात्रों को परीक्षा देने के लिए कहा जा रहा है: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना काल ने हमें चुनौतियों के साथ अवसर भी दिए हैं । तकनीक के इस्तेमाल से आम आदगी की जिंदगी आसान हो गयी है ।’’

आदित्यनाथ यहां गोरक्षापीठ द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे । यह सभा महंत दिग्विजय नाथ की 51 वीं पुण्यतिथि और महंत अवैद्य नाथ की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित की गयी ।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Video ‘Disliked’: राहुल गांधी और शशि थरूर ने PMO के यूट्यूब चैनल से डिसलाइक और कमेंट्स बंद करने को लेकर पीएम मोदी को घेरा.

उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभाएं केवल पूर्वजों का स्मरण करने का नहीं, बल्कि उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी देती हैं।

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\