विदेश की खबरें | कनाडा के अधिकारियों ने ब्रैम्पटन शहर में श्री भगवद गीता पार्क में तोड़फोड़ से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा के अधिकारियों ने ब्रैम्पटन शहर में हाल में उद्घाटित किए गए ‘श्री भगवद गीता’ पार्क में तोड़फोड़ की घटना से इनकार किया है और स्पष्ट किया है कि कथित खाली जगह को मरम्मत कार्य के दौरान छोड़ा गया था। भारत द्वारा घटना की निंदा किए जाने और शहर के प्रशासन से इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किए जाने के कुछ देर बाद अधिकारियों की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टोरंटो, तीन अक्टूबर कनाडा के अधिकारियों ने ब्रैम्पटन शहर में हाल में उद्घाटित किए गए ‘श्री भगवद गीता’ पार्क में तोड़फोड़ की घटना से इनकार किया है और स्पष्ट किया है कि कथित खाली जगह को मरम्मत कार्य के दौरान छोड़ा गया था। भारत द्वारा घटना की निंदा किए जाने और शहर के प्रशासन से इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किए जाने के कुछ देर बाद अधिकारियों की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

इस पार्क को पहले ट्रॉयर्स पार्क के नाम से जाना जाता था और बाद में इसका नामकरण श्री भगवद गीता पार्क किया गया जिसका उद्घाटन 28 सितंबर को किया गया था।

कनाडा में भारत के उच्चायुक्त ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘हमलोग ब्रैम्पटन में श्री भगवद गीता पार्क में घृणा अपराध की निंदा करते हैं। हम कनाडा के अधिकारियों और पुलिस से मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का अनुरोध करते हैं।’’

ब्रैम्पटन के महापौर पैट्रिक ब्राउन ने रविवार रात को ट्विटर पर मामले में सफाई दी। ब्रैम्पटन कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक शहर है।

ब्राउन ने ट्वीट किया, ‘‘हाल में उद्घाटन किए गए भगवद गीता पार्क में तोड़फोड़ से संबंधित कल की रिपोर्ट के बाद हमने मामले में जांच के लिए त्वरित कार्रवाई की। हमें पता चला कि बिल्डर ने वह कथित जगह छोड़ी थी ताकि वहां श्री भगवद गीता पार्क के स्थायी निशान को लगाया जा सके।’’

ब्राउन ने यह मुद्दा उठाने के लिए भारतीय समुदाय का धन्यवाद किया और कहा, ‘‘हमें खुशी है कि यह मुद्दा सामने आया। यह मुद्दा हमारे ध्यान में लाने और ब्रैम्पटन को एक सुरक्षित एवं समावेशी जगह बनाने के लिए हम समुदाय (भारतीय) का धन्यवाद करते हैं।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘खाली जगह मरम्मत के दौरान छोड़ी गई थी। यह कोई आम प्रक्रिया नहीं है क्योंकि हम तब तक कोई निशान नहीं हटाते हैं जब तक कि वह क्षतिग्रस्त नहीं हो जाए या उसका नाम नहीं बदला जाए।’’

पील रिजनल पुलिस ने भी कहा, ‘‘पार्क में किसी भी स्थायी निशान या ढांचे के तोड़फोड़ के कोई साक्ष्य नहीं है।’’ पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘स्थायी निशान को वहां अभी लगाया जाना बाकी है और यह एक अस्थायी निशान है जो पार्क के नामकरण के दौरान लगाया गया था।’’

पिछले महीने भारत ने कनाडा में अपने नागरिकों को ‘‘घृणा अपराध, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों’’ का हवाला देते हुए परामर्श जारी किया था। परामर्श में कहा गया था, ‘‘अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भारतीय नागरिकों और कनाडा में भारत के छात्रों और यात्रा/शिक्षा के लिए कनाडा जाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें।’’

पंद्रह सितंबर को ‘‘कनाडा के खालिस्तानी चरमपंथियों’’ ने घृणा अपराध के तहत एक प्रमुख हिंदू मंदिर बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी आकृतियां उकेर कर उसे विकृत कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\