एजेंसी न्यूज

Canada: कर्मचारी संघ की अचानक हड़ताल के बाद ‘वेस्टजेट’ की 400 से अधिक उड़ानें रद्द

‘एयरक्राफ्ट मैकेनिक्स फ्रेटरनल एसोसिएशन’ ने कहा कि उसके सदस्यों ने विमानन कंपनी की “संघ के साथ बातचीत करने की अनिच्छा” के कारण शुक्रवार शाम को हड़ताल शुरू कर दी. इस हड़ताल के कारण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं.

Canada: कर्मचारी संघ की अचानक हड़ताल के बाद ‘वेस्टजेट’ की 400 से अधिक उड़ानें रद्द
प्रतीकात्मक तस्वीर(File Image)

‘एयरक्राफ्ट मैकेनिक्स फ्रेटरनल एसोसिएशन’ ने कहा कि उसके सदस्यों ने विमानन कंपनी की “संघ के साथ बातचीत करने की अनिच्छा” के कारण शुक्रवार शाम को हड़ताल शुरू कर दी. इस हड़ताल के कारण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं.

वेस्टजेट ने 407 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की. विमानन कंपनी ‘वेस्टजेट’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेक्सिस वॉन होन्सब्रोच ने इस स्थिति के लिए ‘‘कनाडा में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे अमेरिका के एक संघ" को दोषी ठहराया. यह भी पढ़ें : 11 Bangladeshi Citizens arrested: त्रिपुरा से 11 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

टोरंटो पीयरसन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर शनिवार को धरना दे रहे वेस्टजेट विमान के रखरखाव इंजीनियर सीन मैकवे ने कहा कि हड़ताल विमानन कंपनी को "सम्मानजनक तरीके से बातचीत" के लिए मजबूर करने का एक प्रयास है.

मैकवे ने कहा कि संघ को यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2024 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).