देश की खबरें | बस्तर में नक्सलियों के आदिवासी विरोधी चेहरे को उजागर करने के लिए चलेगा अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में पुलिस ने नक्सलियों के आदिवासी विरोधी चेहरे को उजागर करने के लिए प्रति प्रचार युद्ध शुरू करने का फैसला किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 15 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में पुलिस ने नक्सलियों के आदिवासी विरोधी चेहरे को उजागर करने के लिए प्रति प्रचार युद्ध शुरू करने का फैसला किया है।

राज्य के बस्तर क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नक्सलियों की विकास विरोधी और आदिवासी विरोधी चेहरे को उजागर करने के लिए बस्तर पुलिस ने प्रति प्रचार युद्ध छेड़ दिया है।

यह भी पढ़े | असम राइफल्स ने मिजोरम में 55 लाख रुपये कीमत का विदेशी सिगरेट जब्त किया: 15 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि गोंडी बोली में 'बस्तर त माटा' और हल्बी बोली में 'बस्तर चो आवाज़' के नाम से प्रारंभ हो रहे जन जागरूकता अभियान के माध्यम से शीर्ष माओवादी (नक्सली) नेताओं की विकास विरोधी और आदिवासी विरोधी मानसिकता को बेनकाब किया जाएगा। हिंदी में इसका शाब्दिक अर्थ 'बस्तर की आवाज' है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद जनसहयोग से नक्सल आतंक को समाप्त करना बस्तर पुलिस की प्राथमिकता रही है। कुछ महीनों से बस्तर के स्थानीय पुलिस बल और केन्द्रीय सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के आतंक के विरूद्ध यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | Lightning Kills 15 People In Bihar: बिहार के 6 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत, CM ने मुआवजे के ऐलान.

सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अंदरूनी क्षेत्र में प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ नक्सलियों की विकास विरोधी और जनविरोधी चेहरे को उजागर करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से नक्सलियों के खिलाफ प्रति प्रचार युद्ध शुरू किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बैनर, पोस्टर, लघु चल चित्र, ऑडियो क्लिप, नाच-गाना, गीत-संगीत और अन्य प्रचार प्रसार के माध्यम से नक्सलियों के काले कारनामों को उजागर किया जाएगा। स्थानीय गोंडी बोली में 'बस्तर त माटा' और हल्बी बोली में 'बस्तर चो आवाज' के नाम से प्रारंभ किए जा रहे इस अभियान के माध्यम से बस्तर वासियों के विचारों को दुनिया तक पहुंचाया जाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से स्थानीय नक्सल मिलिशिया कैडर्स और नक्सल सहयोगियों को हिंसा त्याग कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\