देश की खबरें | हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार थमा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 25 दिसंबर हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव रविवार को होगा।

भाजपा-जजपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई के लिए मंच तैयार है।

इस महीने की शुरुआत में, इनेलो ने केंद्र और राज्य की भाजपा-जजपा सरकार द्वारा किसानों पर कथित ‘अत्याचार’ के विरोध में नगर निगम चुनावों के बहिष्कार की घोषणा की थी।

सत्तारूढ़ गठबंधन ने जहां विकास का मुद्दा उठाया है, वहीं कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों, कर्मचारियों और कानून व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर गठबंधन को निशाना बनाया।

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों, रेवाड़ी नगरपालिका परिषद और रोहतक में सांपला, रेवाड़ी में धारूहेड़ा और हिसार जिले में उकलाना नगरपालिका समितियों के लिए होने हैं।

अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

अधिकारियों ने कहा कि मतदान केंद्रों और संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। चुनाव नतीजे 30 दिसंबर को आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)