देश की खबरें | असम में होने वाले बीटीसी चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में अगले महीने होने वाले बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के चुनाव प्रचार अभियान के तहत मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा बाइक रैली, ‘परिवर्तन पदयात्रा’ और सामूहिक जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है।
कोकराझार, 30 नवंबर असम में अगले महीने होने वाले बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के चुनाव प्रचार अभियान के तहत मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा बाइक रैली, ‘परिवर्तन पदयात्रा’ और सामूहिक जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है।
निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि 40 सदस्यीय बीटीसी के लिए दो चरणों में सात दिसबंर और 10 दिसंबर को मतदान होगा तथा 12 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।
यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात.
उन्होंने कहा कि परिषद के चुनाव में कुल 72 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे।
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ), भारतीय जनता पार्टी, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल), गण सुरक्षा पार्टी (जीएसपी), कांग्रेस, एआईयूडीएफ और निर्दलीय उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिए हैं।
यह भी पढ़े | Dev Deepawali 2020: वाराणसी के गंगा घाट पर पीएम मोदी के दीया जलाते ही जगमगाने लगी काशी.
कोकराझार जिले में स्थित सुकनझोरा में यूपीपीएल द्वारा आयोजित एक रैली में पार्टी उम्मीदवार रविराम ब्रह्मा ने उनकी पार्टी को बहुमत मिलने का विश्वास जताया।
गोपीनाथपुर में बीपीएफ प्रत्याशी राजीव ब्रह्मा ने कहा कि उनकी पार्टी को विकास योजनाओं के दम पर जीत हासिल होगी और वह पुनः चौथी बार बीटीसी में सरकार बनाएगी।
कोविड-19 महामारी के चलते असम निर्वाचन आयोग ने 20 मार्च को बीटीसी चुनाव टाल दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)