विदेश की खबरें | कैलिफॉर्निया के सरकारी विभाग ने जातिगत भेदभाव मामले में ईमानदारी नहीं दिखाई: सिस्को कर्मचारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘सिस्को सिस्टम्स’ के 30 से अधिक मौजूदा व पूर्व कर्मचारियों ने कैलिफॉर्निया राज्य के एक प्रमुख सरकारी विभाग पर एक चर्चित मामले को संभालने में ईमानदारी नहीं दिखाने का आरोप लगाया और कहा कि इस मामले में कर्मचारियों व नियोक्ता को अनुचित तरीके से निशाना बनाया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, नौ जून ‘सिस्को सिस्टम्स’ के 30 से अधिक मौजूदा व पूर्व कर्मचारियों ने कैलिफॉर्निया राज्य के एक प्रमुख सरकारी विभाग पर एक चर्चित मामले को संभालने में ईमानदारी नहीं दिखाने का आरोप लगाया और कहा कि इस मामले में कर्मचारियों व नियोक्ता को अनुचित तरीके से निशाना बनाया गया।

‘कास्ट गेट’ नामक संगठन की ओर से बुधवार को जारी खुले पत्र में कर्मचारियों ने कहा, “हम सिस्को के वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों के विविध समूह हैं। कैलिफोर्निया नागरिक अधिकार विभाग (सीआरडी) ने हमारे संगठन की संस्कृति और नैतिकता के खिलाफ अदालती दस्तावेजों में गलत बयानी की है, जिसकी वजह से हमने अपने जीवन पर हानिकारक प्रभाव महसूस किया है।”

पत्र में यह भी बताया गया है कि सीआरडी के मामले ने दक्षिण एशियाई अप्रवासी पृष्ठभूमि के लोगों को रोजगार देने वाले व्यवसायों की छवि को नुकसान पहुंचाया है और उनके लिए सिलिकॉन वैली में रहना मुश्किल बना दिया है।

पत्र में कहा गया है कि नागरिक अधिकारों की रक्षा का महान कर्तव्य निभाने वाली एजेंसी के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

पत्र में कहा गया है, “इस मामले ने हमारे करियर में रुकावटें पैदा की हैं और कई लोगों के जीवन पर एक हानिकारक निशान छोड़ा है। लोगों को डर है कि वे किसी तरह के कथित भेदभाव की चपेट में न आ जाएं, इसलिए वे आपस में बातचीत करने से परहेज कर रहे हैं।”

पत्र में कहा गया है, “विशेष रूप से यदि वे अप्रवासी दक्षिण एशियाई पृष्ठभूमि के हैं, तो किसी व्यक्ति की जातीय पृष्ठभूमि पर आधारित अपमानजनक प्रश्न आम हो गए है। यहां तक कि प्रतिष्ठित समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने विश्वसनीय सहायक साक्ष्यों पर आधारित ऐसे गुमनाम पत्र प्रकाशित करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई, जिसमें कहा गया था कि 'भारतीय प्रबंधकों के साथ काम करना नरक में रहने जैसा है। यह घोर नस्लवाद को दर्शाता है। इससे हमपर गंभीर भावनात्मक प्रभाव पड़ा है।”

कर्मचारियों ने मांग की, “हमें यह आवश्यक लगता है कि सीआरडी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और हमें किसी भी निहित दोष से मुक्त करे और ऐसा करके हमारी प्रतिष्ठा को बहाल करने में मदद करे। ऐसा नहीं होने पर हमारा स्थायी नुकसान होगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट