जरुरी जानकारी | कैग ने खराब प्रदर्शन, बही-खातों को पूरा नहीं करने के लिए जेकेपीसीसी की खिंचाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने खराब प्रदर्शन और लेखा-बही को अंतिम रूप नहीं देने को लेकर जम्मू-कश्मीर परियोजना निर्माण निगम (जेकेपीसीसी) की खिंचाई की है। इसके साथ ही कैग ने जेकेपीसीसी के पास कार्य के मूल्य में गिरावट को लेकर भी उसे लताड़ लगाई है।

जम्मू, 26 सितंबर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने खराब प्रदर्शन और लेखा-बही को अंतिम रूप नहीं देने को लेकर जम्मू-कश्मीर परियोजना निर्माण निगम (जेकेपीसीसी) की खिंचाई की है। इसके साथ ही कैग ने जेकेपीसीसी के पास कार्य के मूल्य में गिरावट को लेकर भी उसे लताड़ लगाई है।

कैग की जम्मू-कश्मीर के लिए राजस्व क्षेत्र तथा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों पर 31 मार्च, 2017 को समाप्त वित्त वर्ष की रिपोर्ट में कहा गया है कि जेकेपीसीसी के पास कार्य का मूल्य 2016-17 में घटकर 250.65 करोड़ रुपये रह गया। यह 2012-13 में 364.19 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | आलू, प्याज, टमाटर के दाम में हुई गिरावट तो सबसे पहले से कर देगा अलर्ट ये Portal.

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी जेकेपीसीसी नामांकन के आधार पर कार्य ऑर्डर हासिल करने के लिए राज्य सरकार के विभागों या एजेंसियों पर निर्भर है।

कैग की इसी सप्ताह संसद में पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी प्रतिस्पर्धी निविदा के आधार पर कोई ऑर्डर हासिल करने में विफल रही।

यह भी पढ़े | How to Link PAN-Aadhaar: पैन-आधार कार्ड को कैसे करें लिंक? इसके लिए फॉलों करें ये आसान टिप्स.

जेकेपीसीसी की स्थापना राज्य और केंद्र सरकार तथा सार्वजनिक उपक्रमों के लिए निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन के लिए की गई थी। कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने सिर्फ 2010-11 तक अपने बही-खातों को अंतिम रूप दिया है।

कंपनी के पास कार्य ऑर्डर 2012-13 में 364.19 करोड़ रुपये के थे, जो 2016-17 में घटकर 250.65 करोड़ रुपये रह गए। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को 3.95 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इसके अगले वित्त वर्ष में कंपनी का घाटा बढ़कर 11.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान कंपनी का कार्य लक्ष्य सिर्फ 29 से 50 प्रतिशत से ही पूरा हो पाया। 2012-17 के दौरान सिर्फ 58.52 प्रतिशत से 75.55 प्रतिशत तक कोष का ही इस्तेमाल किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू