एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में केबल आपरेटर की चाकू मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 32 साल के एक केबल आपरेटर की एक चाय की दूकान पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में केबल आपरेटर की चाकू मारकर हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर (उप्र), 29 सितंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 32 साल के एक केबल आपरेटर की एक चाय की दूकान पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना नरसेना पुलिस थाना क्षेत्र के दौलतपुर कलां गांव में सोमवार की रात को हुयी ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के चलते टिकट के मुद्दे पर बीजेपी समर्थकों के बीच हाथापाई.

उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान आसिफ के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि वह गांव के बाजार में चाय पी रहा था तभी हमलावर आये और उसे चाकू मारकर फरार हो गये ।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसिफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गयी जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने किया आरएलएसपी के साथ गठबंधन, मायावती ने कहा-सीएम का चेहरा होंगे उपेंद्र कुशवाहा.

उन्होंने बताया कि बाद में आसिफ के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मुताबिक सलमान और उसके दोस्तों पर आसिफ की हत्या का संदेह है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).