देश की खबरें | मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार: शिवराज सिंह चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में चौहान ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।''

जियो

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में चौहान ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।''

उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि हालांकि नहीं बताई।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

चौहान ने 23 मार्च को अकेले मुख्यमंत्री की शपथ ली थी और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगे देश व्यापी लॉकडाउन के कारण इसके 29 दिन बाद 21 अप्रैल को पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन कर सके थे, जिनमें से कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के दो मंत्री तुलसी सिलावट एवं गोविन्द सिंह राजपूत शामिल हैं।

वहीं, भाजपा के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौहान ने अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के संबंध में मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत से पिछले दो—तीन दिनों तक लंबी मंत्रणा भी की है।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इस विस्तार में 22 से 24 मंत्री बनाये जा सकते हैं, जिनमें से करीब 10 मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे के हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार बैठक में मंत्रियों के नाम भी लगभग तय हो गये हैं और संभावित मंत्रियों की सूची पार्टी आलाकमान को भी भेज दी गई है। पार्टी आलाकमान से मुहर लगने के बाद मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के इस विस्तार में जिन भाजपा विधायकों को जगह मिल सकती है, उनमें पूर्व मंत्रीगण गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह एवं यशोधराराजे सिंधिया शामिल हैं। 21 अप्रैल को हुए कैबिनेट गठन में इन वरिष्ठ भाजपा नेताओं को जगह नहीं मिल पाई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की सरकार गिराने एवं भाजपा की सरकार आने में मुख्य भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्रिमंडल में अपने खेमे के कम से कम 10 और वफादारों को शामिल करवाना चाहते हैं। हालांकि, तत्कालीन कमलनाथ सरकार के छह मंत्री कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि सिंधिया खेमे से महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी एवं प्रद्युमन सिंह तोमर को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। ये चारों कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। उन्होंने कहा कि इनके अलावा, सिंधिया खेमे के ऐदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव एवं रणवीर जाटव को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

ये सभी उन 22 बागी कांग्रेस विधायकों में शामिल थे जो विधानसभा की सदस्यतता से इस्तीफा देने के बाद मार्च में भाजपा में आये हैं, जिससे कमलनाथ की 15 महीने की सरकार अल्पमत में आ गई थी और उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से 20 मार्च को इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद 23 मार्च को चौहान के नेतृत्व में भाजपा नीत सरकार सत्ता में आई और 24 मार्च को उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी