देश की खबरें | कैबिनेट ने उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान को मंजूरी दी, रेलवे यूनियनों का प्रदर्शन समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र सरकार द्वारा मांगें मानी जाने के बाद रेलवे यूनियनों ने बोनस नहीं दिए जाने के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को बुधवार को समाप्त कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर केन्द्र सरकार द्वारा मांगें मानी जाने के बाद रेलवे यूनियनों ने बोनस नहीं दिए जाने के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को बुधवार को समाप्त कर दिया।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केन्द्र ने इसकी घोषणा की।

यह भी पढ़े | मिशन बंगाल के लिए कमर कस चुकी बीजेपी को बड़ा झटका, Gorkha Janmukti Morcha ने छोड़ा साथ, TMC को समर्थन देने का किया ऐलान.

श्रमिक यूनियनों ने उनकी उत्पादकता (प्रोडक्टिविटी) से जुड़ा बोनस 20 अक्टूबर तक नहीं देने पर राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर को ‘‘सीधी कार्रवाई’’ की धमकी दी थी कि। आमतौर पर यह बोनस दुर्गा पूजा से पहले दे दिया जाता है।

ऑल इंडिया रेलवेमैन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) ने 22 अक्टूबर को "सीधी कार्रवाई" शुरू करने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 की जांच के लिए IIT-खड़गपुर ने विकसित की एक घंटे के अंदर नतीजे देने वाली सस्ती जांच उपकरण.

कैबिनेट ने पात्र गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों के लिए वित्त वर्ष 2019-20 के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) के भुगतान को मंजूरी दे दी है।

इस निर्णय से लगभग 11.58 लाख गैर राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और बोनस के रूप में सभी को करीब 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

इसमें देश भर के सभी गैर राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

एआईआरएफ ने इस निर्णय के लिए रेलवे मंत्री पीयूष गोयल और सरकार का आभार व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\