जरुरी जानकारी | मंत्रिमंडल ने लेखाकारों के संस्थान आईसीएआई, सीएएआर के बीच समझौते को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट की शीर्ष संस्था भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) और द चैंबर ऑफ ऑडिटर्स ऑफ द रिपब्लिक ऑफ अजरबैजान (सीएएआर) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जाने को मंजूरी दे दी।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट की शीर्ष संस्था भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) और द चैंबर ऑफ ऑडिटर्स ऑफ द रिपब्लिक ऑफ अजरबैजान (सीएएआर) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जाने को मंजूरी दे दी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी गयी।

एमओयू पर हस्ताक्षर से सदस्य प्रबंधन, पेशागत नैतिकता, तकनीकी अनुसंधान, पेशेवर लेखा प्रशिक्षण, लेखा गुणवत्ता निगरानी समेत अन्य क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग को स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

आईसीएआई सांविधिक निकाय है। सीएएआर का गठन अजरबैजान में ऑडिट पेशे के नियमन के लिये किया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार आईसीएआई और सीएएआर दोनों लेखा, वित्त और लेखा पेशेवरों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करना चाहते हैं। साथ ही दोनों संस्थान भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के खिलाफ अभियान में संयुक्त रूप से सहयोग करना चाहते हैं।

इसके अलावा, दोनों संस्थानों की लेखा परीक्षण के क्षेत्र में ब्लॉकचेन, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम, क्लाउड आधारित लेखा समेत नए तरीकों के उपयोग पर अध्ययन करने की इच्छा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\