एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीडब्ल्यूएफ ने कोविड-19 महामारी के कारण स्विस ओपन और यूरोपीय चैंपियनशिप रद्द की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी का अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कार्यक्रम पर असर जारी है और अब विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) इस साल उपयुक्त तारीखें नहीं मिलने के बाद बुधवार को स्विस ओपन और यूरोपीय चैंपियनशिप रद्द कर दी।

देश की खबरें | बीडब्ल्यूएफ ने कोविड-19 महामारी के कारण स्विस ओपन और यूरोपीय चैंपियनशिप रद्द की
जियो

नयी दिल्ली, 10 जून कोरोना वायरस महामारी का अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कार्यक्रम पर असर जारी है और अब विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) इस साल उपयुक्त तारीखें नहीं मिलने के बाद बुधवार को स्विस ओपन और यूरोपीय चैंपियनशिप रद्द कर दी।

बीडब्ल्यूएफ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस साल बैडमिंटन टूर्नामेंटों के कार्यक्रम में फिर बदलाव किया गया है और योनेक्स स्विस ओपन 2020 और 2020 यूरोपीय चैंपियनशिप अब रद्द कर दी गई हैं।’’

यह भी पढ़े | Good News: कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कोविड-19 को लेकर मुंबई से जुड़े ये सकारात्मक आंकड़े जारी किए.

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इन दोनों टूर्नामेंटों को पहले वैकल्पिक तारीख मिलने तक स्थगित किया गया था।’’

एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर पर सुपर 300 प्रतियोगिता स्विस ओपन का आयोजन 17 से 22 मार्च तक होना था लेकिन महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | बड़ी लापरवाही: 82 वर्षीय कोरोना पेशेंट का शव हॉस्पिटल के बाथरूम से हुआ बरामद, पांच दिन से थे लापता.

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ स्विस बैडमिंटन और टूर्नामेंटों आयोजकों से सलाह मशविरे और आपसी सहमति के बाद निष्कर्ष पर पहुंचा है कि 2020 में बाद की किसी तारीख में टूर्नामेंट का आयोजन व्यावहारिक नहीं होगा। ’’

भारत के बी साई प्रणीत 2019 स्विस ओपन के पुरुष एकल में उप विजेता रहे थे। वह फाइनल में चीन के शी युकी से हार गए थे।

यूरोपीय चैंपियनशिप का आयोजन भी 21 से 26 अप्रैल तक किया जाना था लेकिन इसे पहले स्थगित और अब रद्द कर दिया गया है।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘बैडमिंटन यूरोप और युक्रेन बैडमिंटन महासंघ भी सहमत हो गए हैं कि कीव में होने वाली 2020 यूरोपीय चैंपियनशिप को रद्द करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘युक्रेन बैडमिंटन महासंघ 2021 टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए सहमत हो गया है और इसका आयोजन युक्रेन के उसी शहर में 27 अप्रैल से दो मई 2021 तक होगा।’’

बीडब्ल्यूएफ ने अगले साल के पहले से 17वें हफ्ते को ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय में शामिल किया है और ऐसे में यूरोपीय चैंपियनशिप के तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन का हिस्सा होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).