देश की खबरें | व्यापारी ने बीमा राशि के लिए खुद की मौत की साजिश रची : पुलिस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, नौ अक्टूबर हरियाणा के एक व्यवसायी ने कथित तौर पर अपनी ही मौत की साजिश रची, ताकि उसका परिवार बीमा का दावा कर सके। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इसके तीन दिन पहले पुलिस ने उसकी कार से एक शव बरामद किया और परिवार द्वारा कहा गया कि उसे 11 लाख रुपये के लिए मार दिया गया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में 16 सौ से ज्यादा का इजाफा.

पुलिस ने कहा कि उन्होंने व्यवसायी राम मेहर (35) को छत्तीसगढ़ में जिंदा पाया है और अब उस व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच कर रहे हैं, जिसका शव मंगलवार रात को हांसी में जलती हुई कार में मिला था।

इससे पहले, मेहर के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सुशील मोदी का आरजेडी चीफ पर बड़ा हमला, कहा-लालू जेल में रहें या बाहर, उनकी चुनावी ‘ब्रांड वैल्यू’ शून्य.

उस शिकायत और वाहन से बुरी तरह से जले शव की बरामदगी के आधार पर, पुलिस ने कहा था कि हरियाणा के हिसार जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर व्यापारी से 11 लाख रुपये की नकदी लूटने के बाद उसे जला दिया।

इस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा शासित हरियाणा में ''जंगल राज'' है।

हांसी के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पीटीआई- से कहा, “जांच के दौरान, हमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर हमने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राम मेहर का पता लगाया। हम उसे यहां ला रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)