एजेंसी न्यूज

नोएडा में बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत तथा कई घायल

थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के पास शनिवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारी उस बस में सवार थीं. इस घटना में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि कई महिलाओं को चोट आई है.

नोएडा में बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत तथा कई घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

नोएडा, 18 सितंबर : थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के पास शनिवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारी उस बस में सवार थीं. इस घटना में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि कई महिलाओं को चोट आई है. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारियों को लेकर एक बस आज सुबह गाजियाबाद के धौलाना से नोएडा आ रही थी.

तिलपता गोल चक्कर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई. उन्होंने बताया कि इस घटना में, बस में सवार 20 वर्षीय युवती टीना की मौत हो गई जबकि ममता, रितु, काजल और सपना सहित कई महिलाएं घायल हो गईं. यह भी पढ़ें : Jharkhand: पाकुड़ में अवैध लॉटरी का भंडाफोड़, लगभग डेढ़ लाख रूपये नकद जब्त

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल चार महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से फरार है और बस को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).